कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे को छानकर एक बड़े से बर्तन में रख ले।
- 2
फिर आवश्यकतानुसार घी या रिफाइंड ऑयल डालकर अच्छे से मोयन मिला ले हाथो से लड्डु बांधकर मोयन चेक कर ले। फिर
इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल इलायची पाउडर शुगर भी डालकर मिला ले। - 3
फिर से थोड़ी-थोड़ी पानी के छींटे डालकर इसे गूथ कर तैयार कर ले इस आटे को बहुत मिलाना नहीं है इसे कड़ा गुथकर 5 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दे।
- 4
5 मिनट बाद मैदे को एक बार फिर से मिलाए और इस के छोटे-छोटे बल्स बनाकर तैयार कर ले। मैदे को हाथों से दबाकर पेड़े की तरह बना लें फिर इसे थोड़ा मोटा ही बेल कर तैयार कर ले।
- 5
बेलने के बाद किनारे काटकर स्क्वायर शेप में इसे काट ले। और इसी तरीके से सारे बॉल्स को बेलकर चौकोर टुकड़ों में काटकर तैयार कर ले।
- 6
अब गैस के ऊपर पैन में तेल डालकर गर्म करें गर्म होने के बाद इसमें शक्करपारे डालकर लगातार छलनी से चलाते हुए लो टू मीडियम फ्लेम पर सुनहरा तल कर तैयार कर ले।
- 7
शकरपारे को तलने के बाद अच्छे से ठंडा करें ठंडा करने के बाद आप ऐसे एयर टाइट डब्बे में भरकर रख सकते हैं। आप इसे 10से 12 दिन तक आराम से रखकर खा सकते हैं|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (4)