मिर्ची का अचार
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मिर्च को धोकर,सुखाकर छोटा-छोटा काट लीजिए ।
- 2
गाजर को छोटा-छोटा काट कर उबलते पानी में डाल दीजिए 2 मिनट के लिए ढक कर रख दीजिए गाजर को पानी से निकलकर एक कपड़े में डालकर अच्छे से उसका पानी सुखना दे गाजर में नमी नहीं होनी चाहिए।
- 3
मेथी दाना, सौंफ, जीरा को दरदरा पीस लीजिये उसमें नमक,मिर्च,हल्दी डालिए और मेथी दाने वाले मिश्रण में जो दरदरा मिक्सर है उसमें डालकर मिक्स करें इस मसले को कटी हुई हरी मिर्च और गाजर में मिक्स करके एक कांच की बरनी में डालें एक कटा हुआ नींबू का रस भी अचार में डालें ऊपर से आवश्यकता अनुसार सरसों का तेल डालें तैयार है आपका मिर्च गाजर का अचार इस आचार को आप बिना गाजर के भी बना सकते हैं।
टिप्स
इस आचार को बनाने के बाद हर एक दिन बाद चम्मच से अचार को हिलाते रहे इस आचार को आप एक साल तक स्टोर करके रख सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/16790196







कमैंट्स (7)