मसाला पोटैटो,कैरोट ब्रेड सैंडविच (masala potato,carrot sandwitch

मसाला पोटैटो,कैरोट ब्रेड सैंडविच (masala potato,carrot sandwitch
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को एकत्रित कर लेंगे और उबले आलू को मैश कर लेंगे फिर प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, धनियां पत्ती सभी को छीलकर धोकर बारीक काट लेंगे।अब एक पैन में तेल गर्म करें फिर राई, जीरा, करी पत्ते से तड़काएं फिर कटे प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन डाल भूनेंगे।
- 2
इसके बाद इसमें टमाटर साथ में नमक, हल्दी, धनियां पाउडर मिलाकर 2,3 मिनट पकने दें फिर कटी धनिया पत्ती डाल देंगे फिर गैस बंद कर देंगे। गाजर को धोकर कद्दूकस कर लें फिर ब्रेड को बेलन से दबाकर प्लेन कर लेंगे।
- 3
अब गैस पर एक तवा गरम कर लें फिर बटर से ग्रीस कर लेंगे फिर ब्रेड को डाल दोनों साइड से सेंक लें।
- 4
इसके बाद आलू मसाला एक चम्मच डाल देंगे फिर ऊपर से कद्दूकस किए गाजर डालेंगे ऊपर से फिर मसाला डाल देंगे फिर दूसरे ब्रेड से ढक दें।
- 5
अब दोनों साइड से फिर बटर लगाते हुए सेंक लें। सभी ब्रेड को इसी तरह से तैयार कर लेंगे। प्लेट में निकाल लेंगे और इन्हे त्रिकोन शेप में कट कर लेंगे।
अब इन ब्रेड सैंडविच को ऐसे ही चाय के साथ या सॉस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (9)