पनीर के भरवां गोविंद गट्टे

पनीर के भरवां गोविंद गट्टे
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बाउल में बेसन निकालें और उसमें सारे मसाले मिला लें और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें
- 2
अब हल्के गर्म पानी से बांध लें
- 3
अब काजू बादाम और पिस्ता काटकर रखना है
- 4
एक प्लेट में पनीर के साथ बादाम पिस्ता काजू और नमक और हरी मिर्च अदरक डालकर स्टफिंग तैयार कर लें
- 5
अब बेसन के बराबर के ६ भाग कर ले
- 6
अब एक भाग ले और उसे हाथ में गोलाई में फैला दें और उसमें स्टफिंग डाले
- 7
फिर इसे बंद कर दें इसी तरह सारे गट्टे तैयार कर लें
- 8
एक बर्तन में पानी गर्म करें और जब उबलने लगे तब इसमें ये गट्टे डाल दें और ६-७ मिनट तक पकाएं
- 9
तब तक एक बाउल में दही निकाल कर सारे मसाले डाल दें और उसे अच्छी तरह फेंट कर रखें
- 10
अब गट्टों को निकाल ले और पानी को साइड में रख दें
एक कढ़ाई में तेल गरम करें और उनको हल्का फ्राई कर लें - 11
जब गट्टे फ्राई हो जाए तब निकाल कर रख दें और उसी तेल में जीरा का छौंक लगाकर तैयार दही को छौंक दें
- 12
जब मसाले पक जाए और तेल किनारा छोड़ दे तब उसमें १ कप पानी डाल दें
- 13
अब इसमें गट्टे डाल दें और ७-८ मिनट तक पकाएं
- 14
फिर गैस बंद कर दें और उसे एक बाउल में निकाल ले और मेवा और पनीर से सजाकर सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स