लेमन किनवा / Lemon Quinoa

किनवा एक प्रकार का अनाज होता है जिसे प्राय नाश्ते में खाया जाता है इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है और इसके अलावा इसमें और भी पौष्टिक तत्व अधिक मात्रा में पाए जाते हैं मैंने किनवा को साउथ इंडियन टच देते हुए लेमन किनवा बनाया है इसका स्वाद कुछ-कुछ लेमन राइस जैसा ही होता है इसे आप दोपहर में खाने की तरह या सुबह नाश्ते में चाय के साथ भी खा सकते हैं आइए देखें मैंने इसे कैसे बनाया

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले किनवा को पानी मे कम से कम 2 से 3 बार धो ले साफ किनवा को पानीऔर नमक डाल कर 5 से 10 मिनट के लिए उबालने के लिए रख दें
- 2
उसके बाद धीमी आंच पर 2 मिनट और पकाएं यह बिखरा बिखरा हो जाएगा इसे निकाल कर अलग रख दें
- 3
एक पैन में तेल डालें इसमें राई कड़ी पत्ता चने की दाल और उड़द दाल और मूंगफली के दाने डालें हींग डालकर थोड़ी देर पकाले जब दाल का रंग बदल जाए तब इसमें हरी मिर्ची डाल दे साथ ही में हल्दी और लाल मिर्च डालकर आधा मिनट पकाएं
- 4
इसमें उबला हुआ बिखरा बिखरा किनवा डालें और ऊपर से नींबू का रस डालें सब कुछ अच्छे से मिला ले नमक चक्कर देखें अगर कम हो तो थोड़ा सा ऊपर से और डाल सकते हैं अगर आप तीखा खाते हैं तो थोड़ा सा काली मिर्ची भी और डाली जा सकती है इस प्रकार आपका लेमन किनवा तैयार है या खाने में बहुत ही स्वाद लगता है
- 5
तैयार लेमन किनवा को सुबह के नाश्ते में या बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है आप इसे दोपहर के खाने में भी खा सकते हैं यह बिल्कुल दक्षिण भारत में बनने वाले लेमन राइस की तरह लगता है इसे आप चाहें तो दही के साथ खा सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)