कुट्टू के आटे का सैंडविच

कुट्टू के आटे का सैंडविच एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक है,
कुट्टू के आटे का सैंडविच
कुट्टू के आटे का सैंडविच एक बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक है,
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े कटोरे में कुट्टू का आटा और पानी लें और अच्छी तरह मिला लें। अच्छी तरह मिला लें और गाढ़ा घोल बना लें। 10-15 मिनट के लिए रख दें।
- 2
15 मिनट बाद इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, प्याज, टमाटर और बारीक कटा हुआ पार्सले और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला लें
नमक, काली मिर्च पाउडर और मैगी मसाला ई मैजिक डालकर मिला लें और गाढ़ा घोल बना लें। - 3
अब सैंडविच मेकर पर थोड़ा सा मक्खन लगाकर चिकना कर लीजिए.
सैंडविच बनाने से ठीक पहले बैटर में 1/4 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट नमक या बेकिंग सोडा डालकर हल्का सा मिला लीजिए. - 4
अब सैंडविच मेकर में एक बड़ा चम्मच बैटर डालें. अब सैंडविच मेकर का ढक्कन बंद कर दें.
- 5
सैंडविच को सुनहरा भूरा होने तक और अच्छी तरह पकने तक ग्रिल करें। अब तैयार है।
- 6
सैंडविच को केचप या चटनी के साथ परोसें. आनंद लें!
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)