कुकिंग निर्देश
- 1
इमली को 2 कप पानी में रात भर या 8 से 10 घंटे के लिए भिगो दीजिए.
भीगी हुई इमली को उबाल लीजिए और जैसे ही यह नरम हो जाए, इसे स्टील की छलनी से छान लीजिए. इमली का पल्प तैयार है.
इमली के पल्प में चीनी या गुड़ और 1 कप पानी मिला लीजिये. इसे गैस पर पकने रख दीजिए. इसमें काला नमक, नमक और लाल मिर्च डालकर मिला दीजिए. चीनी के घुलने और घोल के गाढ़ा होने तक इसे पका लीजिए.
- 2
चटनी में उबाल आने पर किशमिश, गरम मसाला, छुआरे डालकर मिला दीजिए और चटनी को गाढ़ा होने दीजिए. इसके बाद, चटनी को चैक कीजिए. चटनी चैक करने के लिए इसकी एक बूँदप्याली में डाल लीजिए और उंगली और अंगूठे के बीच चिपकाकर देखिए, इसमें एक तार बनता नजर आना च़ाहिए. तार बनते ही, गैस बंद कर दीजिए.
- 3
चटनी में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए.
इमली की मीठी चटनी तैयार है. इमली की मीठी चटनी को दही वड़ा या किसी भी चाट या परांठे के साथ खा सकते हैं. इमली की मीठी चटनी को किसी डिब्बे में भर कर अपने फ्रिज में रख दीजिय
- 4
सुझाव:
इमली की जगह 1 कप इमली का पल्प ले सकते हैं.
यदि आप अधिक मीठी चटनी खाना चाहते हैं तब आवश्यकतानुसार चीनी और डाल सकते हैं.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स