क्रीमी फेटुचिनी पास्ता
कुकिंग निर्देश
- 1
सूजी मे नमक और एक चम्मच ऑयल डालकर मिक्स करे और पानी डाल कर सख़्त आटा गूँथ लीजिए और 2 से 3 मिनिट तक मसलकर एकसार करे और ढक कर 15 मिनिट के लिए रख दीजिए.
- 2
अब आटे के दो पार्ट कर लिजिए और एक लोई लीजिए और पतला बेल लिजिये.
- 3
अब चाकू या पिज़्ज़ा कटर से पतली पतली स्ट्रिप काट लीजिए. जैसा फोटो में दिखाया गया है. एक प्लेट मे डालकर ऊपर थोड़ा आटा छिड़क कर साइड में रख दें।
- 4
गैस पर एक बड़े बर्तन में पानी को उबालें और 2 चम्मच नमक डाल दे पानी उबलने लगे तब पास्ता डालदे और 4-5 मिनिट में पास्ता पक जाएगे। अब पास्ता को छान लें
- 5
जब तक पास्ता उबले होते हैं सॉस बनाते हैं।
एक पैन में ऑलिव ऑयल डाले और गैस पर रखे और उसके बाद कटे प्याज़ डाले और हल्के ब्राऊन होने तक भून लगे। क्रीम डाले और 1 से 2 मिनिट या उबाल आने तक पका लें। - 6
अब इसमें नमक,काली मिर्च पाउडर और जायफल पाउडर डालकर मिला लें। अगर सॉस गाढ़ा होने लगे तो थोड़ा मिल्क मिक्स करें।
- 7
अब उबले पास्ता डालकर अच्छे से मिक्स करें। कुछ सेकेंड क्रीम में पका लें और फिर गैस बंद कर दें।
- 8
एक सर्विंग प्लेट में निकाल कर सर्व करें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Gupta Mithlesh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स (2)