मूंगदाल हलवा

मूंग दाल का हलवा प्रोटीन, आयरन और फाइबर से भरपूर एक पौष्टिक व्यंजन है जो शरीर को तुरंत ऊर्जा (energy booster) प्रदान करता है। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं।
#CA26
#week6
#मिस्ट्रीबास्केट
#cookwithlove

कुकिंग निर्देश
- 1
मूंग दाल को सुनहरा होने तक भूनें, ठंडा होने पर दरदरा पीस लें।
- 2
एक बर्तन में चीनी, पानी, इलायची पाउडर और केसर डालकर चीनी घुलने तक पकाएं (तार नहीं बनाना)।
- 3
कढ़ाई में घी गरम करें, काजू-बादाम हल्का भून लें उसी घी में बेसन और सूजी डाल कर सुनहरा होने तक भुने
- 4
दरदरी पीसी हुई मूंगदाल डालें, धीमी आंच पर रंग बदलने तक भूनें।
- 5
चाशनी डाल कर पकाए और भुने हुए काजू बादाम डाल कर मिला लें घी अलग होने तक पकाएं।
- 6
प्लेट में निकालें, ऊपर से घी डालें और गरमागरम परोसें।
टिप्स
मूंग दाल को अच्छे से भूनना जरूरी है और चाशनी में तार बनाना महत्वपूर्ण नहीं है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (18)