नवरतन कोरमा

#CA2025
यह सब्जी खाने में स्वादिष्ट व रिच होती है। इसे थोडा बनाने में टाईम लगता है लेकिन जब यह सब्जी बनकर रेडी होती है तो इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है।यह सब्जी मैने रेस्टोरेंट स्टाईल से बनाई है।
नवरतन कोरमा
#CA2025
यह सब्जी खाने में स्वादिष्ट व रिच होती है। इसे थोडा बनाने में टाईम लगता है लेकिन जब यह सब्जी बनकर रेडी होती है तो इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है।यह सब्जी मैने रेस्टोरेंट स्टाईल से बनाई है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले नवरतन कोरमा बनाने की सारी सामग्री एकत्रित कर लें।
- 2
मैने ड्राई मसाले एक साथ मैन्शन किए हैं आप अपनी पसंदानुसार स्टेप्स में मसाले एडजस्ट कर सकते हैं।
- 3
सबसे पहले कढाई में ऑयल गर्म करें।फिर इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा डालें
- 4
अब सारे खडे मसाले डालें व फिर इसमें प्याज ;हरी मिर्च व लहसुन डालें व इसे 2-3 मिनट लगातार चलाते हुए ट्रासंपेरंन्ट होने तक पकाएँ।
- 5
अब इसमें काजू व मगज के बीज डालें व ड्राई मसाले अपनी मसंद के हिसाब से डालें। व फिर इसमें दही मिक्स करें।
- 6
अब इसमें टमाटर डालें व 1-2 मिनट पकाएँ। फिर इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर सब्जी को साफ्ट होने तक पकाएँ। फिर इसे ठंडा करके ग्राईंडर में ग्राईंड कर लें
- 7
अब इस मसाले को छलनी से छान लें।अब 1/2 छोटी चम्मच घी लेकर बादाम ; पिस्ता व काजू को रोस्ट कर लें । अब थोडा सा घी डालकर मखाने रोस्ट कर लें।
- 8
अब बाकी के बचे घी में पनीर को हल्का ब्राउन होने तक रोस्ट कर लें व उसमें थोडी सी रेड चिल्ली;कसूरी मेथी व नमक डालें।
- 9
अब पैन में ऑयल लें व उसमें जीरा तडका लें व अब सारी मिक्स सब्जियाँ अच्छे से धोकर डाल कर साटे कर लें। सब्जियाँ आप अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा ले सकते हैं ।जब सब्जियां70-80% तक कुक हो जाएँ तो इसमें ड्राई मसाले मिक्स करें।
- 10
अब हमारी ग्राईंड की हुई ग्रेवी को डालें व स्लो गैस पर 1-2 मिनट अच्छे से पकाएँ।फिर इसमें रोस्टीड ड्राईफरूट्स डालें।अब इसमें 1/2 -1 कप दूध या पानी डालें व अपनी पसंदं रे हिसाब से ग्रेवी को एडजस्ट करें।
- 11
अब इसमें पनीर डालें व अच्छे से मिक्स करें। फिर फ्रेश क्रिम डालें व सब्जियों के 100% कुक होने तक पकाएँ। अब इसमें स्वादनुसार नमक डालें।
- 12
हमारी रेस्टोरेन्ट स्टाइल नवरतन कोरमा की सब्जी बनकर रेडि है।उपर से फरेश क्रिम व चिल्ली ऑयल से गार्निश करें व रोटी ;नान या ऱाईस के साथ इन्जवाए करें ।
- 13
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








































कमैंट्स