ड्राइफ्रूट लड्डू (शुगर फ्री)

Rashi Mudgal @cook_21037099
ड्राइफ्रूट लड्डू (शुगर फ्री)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे 2 चम्मच घी डालकर मखाना को धीमी आंच पर भून लेंगे । किशमिश को भिगो कर रख देंगे या फिर खजूर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं ।
- 2
अब 2 चम्मच घी डालकर काजू और बादाम को भून लेंगे । प्लेट में निकाल कर ठंडा कर लेंगे ।
- 3
अब मिक्स सीड्स डाल कर भून कर निकाल लेंगे ।
- 4
सभी ड्राई फ्रूट्स को मिक्सर में डाल कर पीस लेंगे ।भीगी हुई किशमिश को भी पीस लेंगे ।
- 5
अब इस ड्राई फ्रूट्स के पाउडर को और किशमिश के पेस्ट को वापस कड़ाई में डालेगे और मिक्स करेंगे गैस को धीमा रखेंगे, 2 चम्मच घी और डालेंगे मिक्स करेंगे ।इलाइची पाउडर डालेंगे और एक चम्मच स्टीविया पाउडर डालेंगे अच्छे से मिक्स करेंगे ।
- 6
अब इस मिक्सचर के लड्डू बाँध लेंगे ठंडा होने से पहले ।
- 7
लीजिए तैयार हो गए हमारे ड्रायफ्रूट्स के लड्डू ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25265502















कमैंट्स (6)