वेज मोमोज़

वेज मोमोज एक लोकप्रिय तिब्बती-नेपाली स्नैक है, जो मैदे के पतले आटे में कद्दूकस की हुई या बारीक कटी सब्जियों (जैसे पत्तागोभी, गाजर, प्याज) और मसालों की फिलिंग भरकर, भाप में पकाया जाता है; यह कम तेल में बनता है और मसालेदार चटनी के साथ खाया जाता है, जो इसे एक स्वादिष्ट और हल्का स्ट्रीट फूड बनाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
मैदे में नमक डालकर पानी की सहायता से सेमिसॉफ्ट आटा गूथ लें, ढककर 15 मिनट तक रेस्ट दे।
- 2
सभी सब्ज़ियों को धोकर अलग रख दें, और कद्दूकस कर लें।
- 3
- 4
सभी कसी हुई सब्ज़ियों को मिक्स करके इसमें नमक और कालीमिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाकर 5 मिनट के लिए अलग रखें।
- 5
इसे एक किचन टॉवेल में डालकर अच्छी तरह से निचोड़ लें और सारा पानी अलग कर लें।निचोड़ी हुई सब्ज़ियों को अलग रखें
- 6
स्टीमर में पानी डालकर गरम करें और ट्रे को ग्रीस कर लें।
- 7
मैदा को मसाला कर चिकना कर लें, इससे 4 भागों में काट कर रोल बना लें, और छोटे छोटे पेड़े बना ले।
- 8
सभी पेड़े को पतला पतला बेल लें, और सभी में एक चम्मच भरावन रखें।
- 9
किनारों से मोड़ते हुवे पोटली का आकार दे,और तैयार स्टीमर में रख कर 10 मिनट के लिए मध्यम हाई फ्लेम पर भाप में पकाये।
- 10
तैयार मोमोज़ को तीखी शेजवान चटनी के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)