गोभी मटर पुलाव (झटपट 15 मिनट में तैयार)

सर्दियों के मौसम में पुलाव खाने का अलग ही मज़ा होता है जिसे विभिन्न सब्जियों के कॉम्बिनेशन के साथ बनाया जा सकता है भारतवर्ष विभिन्न तरह से पुलाव बनाए जाते हैं लेकिन सर्दियों के मौसम में गोभी मटर पुलाव बहुत लोकप्रिय है इस मौसम में मिलने वाली अन्य सब्जी गाजर बींसकॉर्न शिमला मिर्च पालक मेथी आदि भी डालकर पुलाव बनाया जा सकता है लेकिन मेरे घर पर सभी को गोभी मटर का पुलाव बहुत पसंद है यह झटपट तैयार हो जाता है और अधिकतर मै इसे माइक्रोवेव में 10 मिनट में तैयार कर लेती हूं बाकी 5 मिनट इसकी तैयारी में लग जाते हैं यह एक कंफर्ट फूड है इसे आप लंच या डिनर में बना कर गरमा गरम खा सकते हैं ।तो चलिए बनाते हैं झटपट माइक्रोवेव में तैयार गोभी मटर पुलाव ।
#GT
#गोभी मटर पुलाव
#कंफर्ट कुकिंग
#झटपट पसंदीदा रेसिपी
#Cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी मटर पुलाव बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें चावल को कई बार पानी से धोकर फिर पानी में भिगो कर रख लें खड़ा गरम मसाला लौंग इलायची आदि को दरदरा कूट लें
- 2
फिर गैस की आंच पर एक कड़ाही में देशी घी डालकर गोभी को लाल होने तक भून कर एक प्लेट में निकाल लें इसी प्रकार हरी मटर को भी भून लें
- 3
अब इसमें एक बड़ी चम्मच घी और डालें इसमें जीरा चटकाएं फिर बारीक कटा लहसुन दरदरा कूट गरम मसाला तेजपत्ता डालें,
- 4
अब इसमें प्याज़ डालकर लाल करें फिर भुनी हुई गोभी मटर डालें
- 5
अब इसमें भीगा हुआ चावल पानी निकालकर डालें स्वादानुसार नमक मिलाएं भली भांति मिलाएं फिर इसे माइक्रोवेव सेफ बर्तन में ट्रांसफर कर इसमें बिरयानी मसाला मिलाएं
- 6
इसमें 2 कप से पानी डालें,1 छोटी चम्मच सिरका मिलाएं इससे पुलाव खिला खिला बनेगा अब इसे ढंक कर माइक्रोवेव में रखे और माइक्रोवेव को 10 मिनट सेट करके स्टार्ट करें
- 7
स्वादिष्ट और पौष्टिक गोभी मटर पुलाव को सर्विंग प्लेट में निकालकर गरमा गरम लंच या डिनर में सर्व करें साथ में आप प्याज़ का रायता, चटनी अचार भी सर्व कर सकते हैं ।
- 8
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (22)