स्वादिष्ट मटर ढोकला

#GT
विंटर सीजन में सभी प्रकार की हरी सब्जियां मिलती हैं इस सीजन में मैं भी अलग अलग सब्जियों का उपयोग होता है। इसी तरह मैं मटर से मटरं ढोकला बनाती हूं। आज मैं मटर ढोकला बना रही हुं ।
स्वादिष्ट मटर ढोकला
#GT
विंटर सीजन में सभी प्रकार की हरी सब्जियां मिलती हैं इस सीजन में मैं भी अलग अलग सब्जियों का उपयोग होता है। इसी तरह मैं मटर से मटरं ढोकला बनाती हूं। आज मैं मटर ढोकला बना रही हुं ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक मिक्सी के जार में हरा लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया और हरी मटर डालकर दरदरा पीसें।
- 2
एक मिक्सिंग बाउल में सूजी डालें, दही और पानी डालकर मिलाएं अब इसमें मटर मिश्रण डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और 20 मिनट ढंककर रखें।
- 3
इसके बाद इस मिश्रण में नमक डालकर मिलाएं, इसमें ईनोडालकर मिलाएं
- 4
इस मिश्रण को तेल लगे बर्तन में डालकर गरम स्टीमर में रखकर 10 से 12 मिनट स्टीम दें।
- 5
स्टीमर से निकाल कर पीसेस करें अब तड़का तैयार करें।
- 6
तड़का बनाने के लिए तड़का पैन में तेल गरम करें उसमें लम्बी कटी हुई हरी मिर्च और राई डालें।
- 7
राई तड़तड़ाने पर तैयार तड़का मटर ढोकला पर डालें ।
- 8
अब इन स्वादिष्ट ढोकला को सर्विंग डिश में रखकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (4)