बथुआ आलू का पराठा और रायता

बथुआ आलू का पराठा और रायता
कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम बथुआ के पत्ते को तोड़कर तीन-चार पानी से अच्छे सेधो ले और गैस भागोना में पानी भरकर गर्म होने के लिए रखते है पानी गर्म होने पर उसमें बथुआ डाल दें और उबलने दें 5 मिनट के लिए उबालने दे गैस बंद करें उसको ठंडा होने दे ठंडा होने पर मिक्सी जार में डालकर पीस ले
- 2
परात में आटा छाने और नमक डाल दे फिर उसमें बथुआ डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ ले और ढक कर रख देआलू ले उनकी छिलके उतार कर मैश कर लें और उसमें सभी मसाले और नमक डालकर अच्छे से मिलकर रखते हैं फिर दही लेकर उसको छान ले और उसमें बथुआ मिले नमक जीरा पाउडर मिर्च डालकर मिलना थोड़ा पानी डालकर हमारा रायता तैयार है
- 3
गैस पर तवा रखेंगे गर्म होने के लिए आटे की लोई उसको थोड़ा सा बेलकर उसमें एक चम्मच स्टफिंग भरें फिर उसकी लोई बनाकर हाथों से दबाकर सूखा आटा लगाकर पराठा बेल लें और तवे पर डालते हैं एक तरफ से सिंकने पर फिर उसको पलट दें दूसरी तरफ से भी अच्छे से सेकले फिर उसे पर घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकले
- 4
गरमा गरम पराठा सर्व करें आलू की सब्जी रायता बटर चटनी जिसे दिया खाना पसंद करते हो यह गाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं जाते हुए सर्दियों में आखिरी बार बथुआ आलू का पराठा और रायता का आनंद ले दिखाए हुए चित्र अनुसार
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (6)