गाजर की रसमलाई

सर्दियों में गाजर खाना फायदेमंद होता है, मैंने खत्म होने वाली सर्दियों में गाजर की रसमलाई बनाई है,सर्दियों में गाजर इम्यूनिटी बढ़ाती है,पाचन दुरुस्त करती है और आँखों की रोशनी (विटामिन A) में सुधार करती है। इसमें फाइबर होने के कारण यह वजन कंट्रोल करने और त्वचा में चमक लाने में मददगार है। साथ ही यह दिल को स्वस्थ रखती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
गाजर को धोकर छील लें, और छोटे छोटे टुकड़ी में काट लें।
- 2
एक मिक्सी के जार में कटी हुई गाजर को आधा कप दूध के साथ एकदम फाइन पीस कर पेस्ट बना लें।
- 3
इस पेस्ट से 2-3 चम्मच पेस्ट अलग रख लें।
- 4
एक पैन में बचा हुआ गाजर का पेस्ट,घी,चीनी,दूध, सूजी और मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें,ताकि कोई गांठे न रहें।
- 5
इस पैन को धीमी आंच पर गैस पर चढ़ाये और लगातार तब तक हिलाये, जब तक सूजी फूल न जाये और मिश्रण एकसार होकर पैन के किनारे न छोड़ने लगें।
- 6
आंच बंद करके इसे ढक कर 5 मिनट के लिए रेस्ट दे।फिर इस मिश्रण को हल्के हाथों से मसलते हुवे चिकना करें और छोटे साइज के बॉल्स बना लें।और इन बॉल्स को ठंडा करें
- 7
- 8
एक भारी तले वाले पैन में रसमलाई बनाने के लिए दूध गर्म करें
- 9
दूध में एक उबाल आने पर आंच धीमी करके दूध को आधा होने तक पकाएं,इसमें चीनी और बचा हुआ गाजर का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर पकाएं। ड्राई फ्रूट की कतरन औरइलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- 10
ठंडी हुई गाजर की बॉल्स को स्टीमर प्लेट में ग्रीस करके रखें और मध्यम आंच पर 7-8 मिनट तक स्टीम कर पकालें।
- 11
तैयार गाजर की बॉल्स को रसमलाई में डालकर 2 मिनट तक पकाएं और आंच बंद करके आधा घंटा ऐसे ही रहने दे,फिर सर्व करें।
- 12
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स