पोहा
कुकिंग निर्देश
- 1
पोहे को एक छननी में रखें और हल्के हाथों से पानी से धो लें। पानी पूरी तरह से निकाल दें और पोहे को 5-10 मिनट के लिए अलग रख दें ताकि वह सॉफ्ट और खिला-खिला हो जाए।
- 2
एक कढ़ाई में तेल गरम करें। सबसे पहले मूंगफली के दानों को क्रिस्पी होने तक तलकर एक प्लेट में निकाल लें।
- 3
अब बचे हुए तेल में राई डालें। जब राई चटकने लगे, तो कढ़ी पत्ता और बारीक कटी हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड भूनें।
- 4
अब कढ़ाई में लंबे कटे हुए प्याज़ डालें। प्याज़ को मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे हल्के गुलाबी और सॉफ्ट न हो जाएं।
- 5
जब टमाटर अच्छे से पक जाए, फिर इसमें हल्दी और नमक मिक्स करें और 1 मिनट भून लें फिर कढ़ाई में पहले से भिगोकर रखा हुआ पोहा डालें। कड़छी की मदद से पोहा को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि पोहा टूटे नहीं।
- 6
अब कढ़ाई में बारीक कटा ताज़ा हरा धनिया और तली हुई क्रिस्पी मूंगफली डालें। सभी चीज़ों को कड़छी से हल्के हाथों से एक बार फिर से मिला लें। इसके बाद धीमी आंच पर पोहे को 2 मिनट के लिए ढककर पकने दें, ताकि मसालों का सारा ज़ायका पोहे में अच्छी तरह समा जाए।
- 7
हमारा गरमा-गरम, खिला-खिला और लज़ीज़ पोहा बनकर पूरी तरह तैयार है! इसे प्लेट में निकालें और ऊपर से कच्चा बारीक कटा प्याज़, थोड़ा सा धनिया और क्रंची मूंगफली डालकर प्लेटिंग करें और सर्व करें।
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






















कमैंट्स