साबुदाना खिचड़ी

साबुदाना खिचड़ी
कुकिंग निर्देश
- 1
साबुदाना को 2 बार अच्छे से धुले अब उसमे थोड़ा पानी डाल कर सोक करे। सभी सामग्री को निकाले,आलू को छिल कर अच्छे से धुले अब उसके छोटे छोटे टुकड़े करे। गैस पर पैन रखे और देशी घी डाले। गर्म हो जाय तब उसमें बारीक कटी हुई हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दे। ये थोड़ा भून जाय तब उसमें आलू के टुकड़े डाल दे, नमक डाल दे। अब इसे ढक कर पकाए।
- 2
आलू थोड़ा भून जाय और 80% कुक हो जाय तब उसमें सोक किए हुए साबूदाना को डाले। साबुदाना के सारे पानी को हटा कर उसे डाले, अब उसमे मूंगफली डाल दे। अब इसमें भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डाले सभी को चलाते हुए मिक्स करें
- 3
अब इसे 5 मिनट तक अच्छे से पकाए, ये भून जाय तब गैस बंद करे बारीक कटी हुई धनिया डाल दे। तैयार है नवरात्रि व्रत के लिए साबूदाना खिचड़ी। सर्विंग प्लेट में निकाले और सर्व करें।
- 4
टिप्स
साबुदाना सोक करते समय उतना ही पानी डाले कि वो भींग कर फूल जाए उसमें एकस्ट्रा पानी न रहे नहीं तो खिचड़ी खिली खिली नहीं बनेगी।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (3)