वेजिटेबल राइस (Vegetable Rice Recipe In Hindi)

वेज पुलाव तो वीक में एक बार सब के घर में बनता ही होगा। ।जब घर में वेजिटेबल थोड़े हो तो कोई सब्जी बनाने से अच्छा है कि हम इस तरह से वेजिटेबल डालकर मसाला राइस बनाकर सब को खिलाए।
#CA26
#चावल_है_खास
#Cookpadindia
#cookpadhindi
#Ricerecipe

कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर 20 मिनट पानी में भिगो दें।
- 2
सब्जियों और हरी मिर्च को काट लें, कड़ी पत्ता तैयार रखें।
- 3
कुकर में घी और तेल गरम करें, राई और जीरा को चटकने दे ।
- 4
फिर हरी मिर्च और कड़ी पत्ता,तेज पत्ता डालकर हल्का भूनें।
- 5
कटे हुए आलू, प्याज, कैबेज, हरे मटर डालें और 2 मिनट भून ले।
- 6
अब भीगे हुए चावल डालें, हल्दी, लाल मिर्च,गरम मसाला, नमक और पानी डालें।
- 7
कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं।
- 8
गैस बंद करें, प्रेशर निकलने दें।
- 9
पुलाव को छाछ और कटा प्याज़ के साथ सर्व करें।
टिप्स
आप चाहें तो पुलाव में अपनी पसंद की अन्य सब्जियाँ भी डाल सकते हैं, जैसे गाजर या शिमलामिर्च,,फ्रेंच बीन्स ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (15)