गुड़ के चूरमा लड्डू

#CA26
#गुड़
#WEEK2
#गुड़_के चूरमा लड्डू
गुड़ के चूरमा लड्डू राजस्थान में बनाई जाने वाली एक पारंपरिक मिठाई है, जिसे घर पर उपलब्ध सामग्री से आसानी से बनाया जाता हैं। गुड़ एक प्राकृतिक और पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है जो पाचन में सुधार, आयरन की कमी दूर करने, और शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मदद करता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, सर्दी-खांसी में राहत देता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और हड्डियों की मजबूती में सहायक है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में गेहूं का आटा,बेसन और सूजी को लेकर मिक्स करें।आधा कप घी को पिघला कर इसमें मिलाये,सभी तरफ अच्छे से मोयन लगायें
- 2
पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें, इसके छोटे छोटे मुठिए बना लें।
- 3
एक कढ़ाई में बचा हुआ आधा कप घी गरम करें और फिर आंच धीमी करके एक एक करके मुठिए को सुनहरा होने तक फ्राई करें,और निकाल लें।
- 4
मुठिए को हल्का ठंडा होने पर हाथों से छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में पीस कर पाउडर बना ले।
- 5
इसे एक पैन में डालकर बिल्कुल धीमी आंच पर करारा होने तक ड्राई रोस्ट करें,जब ये अच्छे से रोस्ट हो जाये,इसमें किशमिश, पिस्ता कतरन औरइलायची पाउडर डालें और मिक्स करें।
- 6
गुड़ को छोटे टुकड़ों में काट लें, जिस घी में मुठिया फ्राई किया है, उसी बचे हुए घी में गुड़ को डालकर बिल्कुल धीमी आंच पर पिघलाएं।
- 7
जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए इसे चूरमा में डालकर अच्छी तरह से मिला ले चूरमा तैयार है।
- 8
अगर लड्डू बनाना चाहते हैं, तो इसे हल्का सा ठंडा होने दे,और थोड़ा थोड़ा करके पिघला हुआ घी मिलाये, जब तक कि लड्डू बनने लगें।
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)