इंस्टेंट दही पूरी

#CA26 गर्मी के मौसम में दही पूरी की हल्की फुलकी चाट सभी को पसंद आती है । हमारे यू पी में इसे दही सौंठ के बताशे भी कहते हैं । ये फटाफट बन जाती है ।
इंस्टेंट दही पूरी
#CA26 गर्मी के मौसम में दही पूरी की हल्की फुलकी चाट सभी को पसंद आती है । हमारे यू पी में इसे दही सौंठ के बताशे भी कहते हैं । ये फटाफट बन जाती है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले रेडी टू फ्राई गोल गप्पो को तेल में फ्राई कर के रख लेंगे ।
- 2
आलू को उबाल कर छील लेंगे । काट लेंगे और उसमे नमक मिर्च मिला देंगे । दही को भी फेट लेंगे और उसमे थोड़ा सा नमक और थोड़ी सी पिसी चीनी मिला देंगे । सभी सामग्री जैसे इमली सौंठ, दही, आलू और गोलगप्पे निकाल लेंगे ।
- 3
अब हर गोल गप्पे में छेद कर लेंगे ।फिर आलू चने आदि डाल देंगे ।
- 4
अब दही और सौंठ डाल देंगे ।फिर बेसन भुजिया और चाट मसाला आदि डाल देंगे । लीजिए रेडी है दही पूरी या दही सौंठ के बताशे ।
टिप्स
इसे सर्व करने से तुरंत पहले ही बनाये नहीं तो पूरी दही से गल जाएगी ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स (2)