कॉर्न पालक

#CA26
#कॉर्न पालक
#Week_6
#मदर्स_डे_स्पेशल
#माँ_के_लिए_Cook_with_Love
मातृत्व दिवस की अनन्त शुभकामनाएं
मेरी मम्मी को पालक से बनी सभी डिशेज बेहद पसंद थी,कॉर्न पालक की सब्ज़ी में पालक को ब्लांच कर पीस कर प्यूरी बनाकर मसालों के साथ पकाया जाता है, और स्वीटकॉर्न डाला जाता हैं।
पालक आयरन, विटामिन (A, C, K), और एंटीऑक्सीडेंट का पावरहाउस है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाकर एनीमिया से बचाता है, आंखों की रोशनी तेज करता है, और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
साथ ही उबले हुए स्वीट कॉर्न स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं, जो पाचन में सुधार, ऊर्जा प्रदान करने और वजन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
पालक को साफ कर धो लें,एक पैन में 2 कप पानी गर्म करके आंच बंद करके पालक और टमाटर को दो हिस्सों में काटकर 5 मिनट ब्लांच करें।
- 2
पालक और टमाटर को पानी से निकालकर ठंडा करे, टमाटर का छिलका उतारकर हरी मिर्च के साथ मिक्सर में पीसकर फाइन पेस्ट बना लें।
- 3
एक पैन में घी गर्म करें, जीरा और कुटा हुआ लहसुन डालकर चटकाये।
- 4
पालक के पेस्ट में सभी मसाले डालकर मिक्स करें, इसे भी पैन में मिला लें और चलाये।
- 5
जरूरत अनुसार पानी डालकर मध्यम आंच पर मसाला पकाये,
- 6
जब मसाले अच्छे से पक कई ग्रेवी से घी अलग होने लगे,इसमें उबले हुए स्वीटकॉर्न डाल दें।
- 7
ढक कर 5 मिनट के लिए पकाये, फिर सर्व करें,
- 8
कॉर्न पालक को रोटी,चावल या बटर नॉन पसंद अनुसार किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)