कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सिवैययों को कढ़ाई में ड्राई रोस्ट कर लें, फिर मूंगफली को और दोनों को अलग रखें। प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया काट कर रखें।
- 2
अब उसी कढ़ाई में तेल गर्म करें। राई डाल कर चटका लें। हरी मिर्च,डालें और हल्का भून लें। करी पत्ते डाल दें और प्याज़ डाल कर भूनें।
- 3
प्याज़ पारदर्शी हो जाए तो मूंगफली डाल कर थोड़ा भूनें। फिर टमाटर, हल्दी, नमक सब डाल कर अच्छे से मिलाएं। टमाटर गल जाए तो रोस्टेड सिवैयां डाल कर मीडियम आंच पर अच्छे से मिलाते हुए भून लें।
- 4
अब सिवैय्यों को पकाएंगे। इसके लिए 2 या 2+1/4 कप पानी डालें। पानी उबल जाए तो आंच कम कर दें, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल कर ढंक कर सिवैयां गलने तक पकाएं।
- 5
पानी सूख जाए, सिवैयां गल जाए तो एक बार अच्छे से मिला लें। नमक, मिर्च स्वाद के हिसाब से एडजस्ट कर लें और गरमा गरम सर्व करें।
- 6
लीजिए दोस्तों! स्वाद और सेहत से भरपूर हमारा सेमिया उपमा तैयार है। बारीक कटे हरा धनिया से गार्निश करें एंड एंजॉय!
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (2)