बटाटा वडा

हेलो स्मार्टी
आज तो मौसम भी खुशनुमा था और मौका भी था तो हमने आज बना लिया बटाटा वड़ा जो बारिश के मौसम में मिल जाए तो सोने पे सुहागा। बहुत ही स्वादिष्ट ये डिश बहुत ही जल्दी बन जाती हैं और सबको ये चटपटी डिश बहुत पसंद भी आती हैं तो चलो आप और मैं बनाते हैं फटाफट बनने वाले टेस्टी गुजराती ऑथेंटिक डिश बटाटा वडा।
#CA26
#week13
#बारिश के स्वाद

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले अदरक मिर्ची का पेस्ट बारीक कटा धनिया, लाल मिर्च पाउडर सौंफ,नींबू का रस,काली मिर्च, अजवाइन, नमक, शक्कर सब मिक्स कर ले और उसके अंदर उबले हुए आलू मैश करके मिक्स करें
- 2
अब मिक्स करे हुए आलू के मसाले में से छोटी छोटी गोलियां बना कर साइड रख ले दूसरी ओर एक बाउल या तपेले में बेसन को छान कर उसमें नमक, अजवाइन डालकर घोल बना ले अब एक टी स्पून मीठा सोडा डालकर नींबू का रस डालकर हल्के हाथों से हिला ले
- 3
अब कड़ाई में तेल गर्म करें और मीडियम लो फ्लेम पर बेसन के घोल में आलू की गोली डीप कर बड़े बना ले फिर खजूर इमली की चटनी के साथ सर्व करे और रिमझिम बारिश में गरमा गरम बटाटा वडा का आनंद उठाएं
टिप्स
नोट:- शक्कर ऑप्शनल है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)