जून के रंग के जामुन फ़िज़ के संग

गर्मी के दिनों में जब कुछ ठंडा, ताजगी भरा और थोड़े अलग पीने का मन करे, तब जामुन फ़िज़ एक परफेक्ट विकल्प बन जाती है। खट्टे और मीठे स्वाद का संतुलन, ऊपर से हल्की सी फिज़ और देसी मसालों का ट्विस्ट इस ड्रिंक को खास बना देता है। जामुन का गहरा रंग और इसका अनोखा स्वाद हर घूंट में ताजगी का एहसास कराते है।घर पर आसानी से बनने वाली यह ड्रिंक न सिर्फ देखने में खूबसूरत है बल्कि स्वाद में भी किसी कैफे ड्रिंक से कम नहीं। ठंडा-ठंडा जामुन फ़िज़ गर्मी को दूर करने के साथ-साथ मन को भी तरोताजा कर देते है। अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसे जरूर ट्राय कीजिए और हर सिप में इस देसी फ्लेवर का आनंद लीजिए ।
#CA26
#Wee10
#जामुन फ़िज़
#जून_के_रंग

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले जामुन को साफ पानी से 2–3 बार धो लें ताकि सारी धूल-मिट्टी निकल जाए। अब हर जामुन को हल्का सा दबाकर या चाकू से काटकर उसका बीज निकाल लीजिये। कोशिश करें कि केवल गूदा ही इस्तेमाल हो, क्योंकि बीज स्वाद करवा पन आ सकती है।
- 2
बीज निकाले हुए जामुन, चीनी, काला नमक, भुना जीरा पाउडर, नींबू का रस, पुदीना पत्ती, अदरक टुकड़ा और पानी डाल दीजिए ताकि ब्लेंड करना आसान हो। अब इसे 1–2 मिनट तक अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक एक स्मूद प्यूरी न बन जाए।
- 3
जामुन की प्यूरी को एक छलनी या कपड़े की मदद से छान लिजिए इससे छिलके और रेशे अलग हो जाएगी और आपको एक मुलायम, स्मूद जूस बेस मिलेगी अगर आपको थोड़ा रस्टिक टेक्सचर पसंद है तो आप इसे बिना छाने भी इस्तेमाल कर सकते हो।
- 4
अब सर्विंग ग्लास लीजिए और उसमें 4–5 बर्फ के टुकड़े डालें। फिर आधा गिलास तक जामुन का तैयार मिश्रण डाल दीजिए,अब सबसे महत्वपूर्ण स्टेप—ऊपर से ठंडा सोडा वाटर इसे धीरे-धीरे डालिए ताकि फिज़ बना रहे। फिर चम्मच से हल्के हाथ से एक बार मिक्स कीजिए गा, ज्यादा चलाने से गैस निकल सकती है।
- 5
अब ग्लास के उपर से नमक मिर्ची स्पार्कल कर दीजिये साथ ही नींबू से अपने मन पसंद तरीके से सजावट कीजिए,लीजिए आपके रिफ्रेश जामुन फ़िज़ ।
- 6
टिप्स
हमेशा ताजे और पके जामुन का ही उपयोग कीजिए,इससे रंग और स्वाद दोनों बेहतर आती हैं।
सोडा हमेशा सर्व करने से ठीक पहले ही डालिए गा।
ज्यादा चटपटा स्वाद के लिए चाट मसाला या एक चुटकी काली मिर्च भी डाल सकते हो आप।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)