हेल्दी मिक्स दाल वेज चिल्ला

#CA26
#week11
#दालऔरदिलसे
#CookpadHindi
हेल्दी मिक्स दाल वेज चिल्ला एक प्रोटीन से भरपूर और पौष्टिक नाश्ता है। यह पचाने में हल्का और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह वजन घटाने या संतुलित आहार के लिए बेहतरीन है। यह रेसिपी स्वाद व पोषण का बेहतरीन संतुलन हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
हेल्दी मिक्स दाल वेज चिल्ला
#CA26
#week11
#दालऔरदिलसे
#CookpadHindi
हेल्दी मिक्स दाल वेज चिल्ला एक प्रोटीन से भरपूर और पौष्टिक नाश्ता है। यह पचाने में हल्का और फाइबर से भरपूर होता है, जिससे यह वजन घटाने या संतुलित आहार के लिए बेहतरीन है। यह रेसिपी स्वाद व पोषण का बेहतरीन संतुलन हैं। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कटोरे में हरी मूंग दाल, उड़द दाल, चना दाल, अरहर दाल और कच्चा चावल डालें और उन्हें अच्छे से 3 से 4 बार पानी से धो लें। अब इन्हें 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।
- 2
भीगने के बाद, पानी निकाल दें और इसे अदरक और हरी मिर्च के साथ मिक्सर जार में डालें। थोड़ा पानी डालकर दरदरा या गाढ़ा पेस्ट (बैटर) बनने तक पीस लें।
- 3
दाल के इस पेस्ट को एक बड़े बाउल में निकालें। अब इसमें हल्दी पाउडर, गरम मसाला, धनिया-जीरा पाउडर, नमक, बारीक कटी शिमला मिर्च, बारीक कटा प्याज़, कद्दूकस की हुई गाजर और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। थोड़ा पानी डालें और घोल को डोसा के घोल से थोड़ा गाढ़ा रखें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला ले। यदि बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे, तो आवश्यकतानुसार थोड़ा पानी मिलाएं।
- 4
तवे को मध्यम आंच पर गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना कर लें। अब एक बड़ा चम्मच (करछी) भरकर बैटर तवे के बीच में डालें और गोल-गोल फैलाएं। चिल्ले के किनारों और ऊपर थोड़ा सा तेल या घी लगाएं। अब इसके ऊपर कद्दूकस किया हुआ पनीर और हरे धनिये की पत्तियाँ डालें। इसे 2 से 3 मिनट के लिए ढक दें। जब यह हल्का गुलाबी हो जाए, तो ऊपर से थोड़ा तेल डालें और इसे पलट दें। सुनहरा होने तक मध्यम आँच पर पकाएँ। तैयार होने पर थोड़ा चाट मसाला छिड़कें। इसी तरह सारे चिल्ले तैयार कर लें।
- 5
- 6
अब हमारा गरमा-गरम और हेल्दी मिक्स दाल वेज चिल्ला तैयार है। इसे टोमैटो सॉस या पुदीना-धनिया की चटनी के साथ परोसा जा सकता है। यह नाश्ते की एक हेल्दी और बहुत ही स्वादिष्ट रेसिपी है।
- 7
- 8
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स (11)