मैंगो लस्सी Mango lassi

लस्सी कई तरह की होती है - मीठी लस्सी, नमकीन लस्सी या फलों वाली लस्सी। आम की लस्सी सबसे पॉपुलर और स्वादिष्ट लस्सी में से एक है। क्योंकि आम पूरे साल नहीं मिलते , तो अभी भी मार्केट में आम मिल रहें तो जाते हुए आम के सीज़न में बनाईं मैंगो लस्सी। आम की मिठास, इलायची की खुशबू और लस्सी की मलाईदार ठंडक — एक गिलास में गर्मियों का पूरा स्वाद! 💛
#CA2026
#week20
#त्योहारी ज़ायके
#इलायची
#Mango_lassi

कुकिंग निर्देश
- 1
ब्लेंडर में दही, चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए बादाम डालें। ब्लेंड करें।
- 2
अब आम का छिलका निकाल कर छोटे छोटे पीसिस में कटे और इसे भी मिला कर ब्लेंड करें।
- 3
मैंगो लस्सी को पतला या गाढ़ा अपने हिसाब से रखें। ऊपर से मैंगो चंक्स,कुछ कतरे हुए बादाम से गार्निशिंग करें।
- 4
आम की मिठास और दही की ठंडक…
यही तो है परफेक्ट मैंगो लस्सी का जादू। - 5
टिप्स
1 पूरी तरह पका और मीठा आम इस्तेमाल करें, रेशेदार आम से बचें।
2 ठंडी और ताज़ी दही लें; बहुत खट्टी दही से स्वाद बिगड़ सकता है।
3 आम मीठा हो तो चीनी कम या बिल्कुल न डालें
गाढ़ी और ठंडी लस्सी के लिए थोड़े आइस क्यूब्स या फ्रोजन मैंगो क्यूब्स इस्तेमाल करें।
4 ज्यादा पतली लगे तो दूध/पानी कम करें; ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा दूध डालें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)