चटपटी अरबी

#CA26
#WEWK14
#अनोखा_और_लाजवाब
#अरबी
अरबी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी हैं.. इसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन C और कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं.. यह शरीर को ऊर्जा देने, पाचन को बेहतर बनाने और लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करती हैं.. आज मैं आपके साथ एक चटपटी अरबी के सब्जी की रेसिपी साझा कर रहा हूं.. आप भी बनाएं और मुझे बताएं मेरी रेसिपी कैसी लगी..

कुकिंग निर्देश
- 1
अरबी को अच्छी तरह धो कर गोल आकार में काट लें..
- 2
अरबी काटने के बाद थोड़ी सी हल्दी और नमक मिला के 5 मिनट रखे और फिर पानी से धो के साफ़ कर लें..
- 3
अब खड़ी धनिया, सौंफ, जीरा और कालीमिर्च को दरदरा कूट लें..
- 4
अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और अरबी को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें आए एक थाली में निकल लें..
- 5
अब कढ़ाई में बचे हुए तेल में हींग, अजवाइन, कुटे हुए मसाले, हरी मिर्च और मैजिक मसाला डालकर 1 मिनट पकाएं फिर फ्राई की हुई अरबी मिला दे.. और साथ ही साथ बेसन और अमचूर को भी डाल के मिला कर हल्की आंच पर 5-7 मिनट ढक के पकाएं..
- 6
जब अरबी अच्छे से पक जाएं तो ऊपर से हरी धनिया से गार्निश कर गरमा गरम रोटी, पराठा या दाल चावल के साथ सर्व करें..
टिप्स
बेसन को मिलने से पहले तवे पर बिना घी/तेल के 2 मिनट भून के डालें इससे बेसन का स्वाद और निखर के आता हैं..
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स