इडली सांभर

इडली सांभर
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सूजी को दही और जरूरत अनुसार पानी डालकर 10 मिनट गलने दे फिर बैटर में नमक और ईनो या सोडा डालकर अच्छे से हिला ले अब इडली कुकर में पानी डालकर ऊपर जाली लगाकर कटोरी में तेल लगाकर बैटर डाले और इडली बनने के लिए रख दे
- 2
5 मिनट बाद टूथ पिक या चाकू से चेक कर ले अगर साफ निकल जाए तो समझो इडली बन गई है। ऐसे ही सारी इडली बना लीजिए
- 3
अब कुकर में तूर दाल और लौकी को बॉयल कर लेना है उसके बाद बॉयल की हुई लौकी चम्मच से एक प्लेट में निकलकर दाल को अच्छे से घोट ले
- 4
अब टमाटर की प्यूरी बनाकर रख लो एक कड़ाही में तेल गर्म करें उसमें राई जीरा हींग खड़ी लाल मिर्च, कड़ी पत्ता, चटका ले अब उसमें टमाटर प्यूरी डालकर हिला ले अब उसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, ओर सांभर मसाला डालकर अच्छे से हिला ले ओर दाल और लौकी डालकर एक उबाल ले लो
- 5
तैयार है चटपटा सांभर और सॉफ्ट सॉफ्ट इडली
टिप्स
अगर आप प्याज डालना चाहते हो तो बघार लगाते समय डाल सकते हो
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (8)