साउथ इंडियन स्टाइल नारियल खीरा राइस

#CA2026
Week 15
ताज़गी और सादगी से भरा नारियल और खीरा राइस।जो बहुत ही कम सामग्री में बन जाता है।खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं।
साउथ इंडियन स्टाइल नारियल खीरा राइस
#CA2026
Week 15
ताज़गी और सादगी से भरा नारियल और खीरा राइस।जो बहुत ही कम सामग्री में बन जाता है।खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को धोकर रखे
- 2
बाक़ी की सामग्री निकाल ले और काट ले
- 3
भिगोकर रखे हुए चावल को 90%पका ले
- 4
पतीले में घी डालकर गरम होने के बाद बड़ी इलायची,चक्री फूल और कटी हुई प्याज़ डालकर फ्राई होने दे
- 5
प्याज फ्राई होने के बाद अदरक लहसुन पेस्ट,हरी मिर्च,नमक,शाह जीरा नारियल,खीरा,पुलाव मसाला डालकर 5 मिनट धीमी गैस पर पकने दे
- 6
हरी धनिया और पुदीना डालकर अच्छी तरह मिक्स करें
- 7
पके हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और ऊपर से घी डालकर दम पर रख दे धीमी गैस पर
- 8
रायता के लिए सामग्री निकाल ले लौकी को कद्दूकस करे और उबाल ले और दही निकाल ले
- 9
बाउल में दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें और उसमें लौकी,नमक हरी धनिया और पुदीना डालकर अच्छी तरह मिक्स करें
- 10
पैन में तेल डालकर गरम होने दे फिर उसमे जीरा, राई, कड़ी पत्ता डालकर फ्राई होने दे
- 11
प्लेट में रायता निकाल ले ऊपर से तड़का डाले सेव से गार्निश करें
- 12
गरम नारियल खीरा राइस के साथ लौकी का रायता और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें
- 13
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



























कमैंट्स (10)