महाराष्ट्रीयन मिसल पाव

महाराष्ट्रीयन मिसल पाव
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी बताए हुए खड़े मसाले को कढ़ाई में 1 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट करेंगे ठंडा करके मिक्सर जार में बारीक पाउडर बना लेंगे अदरक लहसुन हरी मिर्च का भी पेस्ट बना लेंगे प्याज और टमाटर को भी अलग-अलग पीस ले
- 2
कुकर में तेल गर्म करेंगे इसमें पिसा हुआ प्याज को लाल होने तक भुनेंगे फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट और टमाटर का पेस्ट डालकर नमक मिर्च लाल मिर्च और जो हमने मसाला तैयार किया था वह दो चम्मच डालकर तेल ऊपर आने तक पकाएंगे इसमें स्प्राउट्स डालेंगे और चार-पांच मिनट तक अच्छे से भून लें
- 3
इसमें आवश्यकता अनुसार पानी डालकर तीन सिटी आने तक पकाएंगे प्रेशर निकलने पर कुकर खोलेंगे हरा धनिया डालेंगे
- 4
गरमा गरम तीखी चटपटी तरी वाली मोठ की सब्जी को पाव ब्रेड फरसाण बारीक कटा हुआ प्याज नींबू के साथ परोसे ऊपर से बारीक सेव से गार्निश करें
- 5
यह खाने में बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट लगती है
टिप्स
इसमें आप कोई भी फरसान का उपयोग कर सकते हैं इसको डालकर तुरंत ही खाएं जिससे यह क्रंची और स्वादिष्ट लगता है पहले से डालकर मत रखें नहीं तो यह नरम हो जाएगा
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (4)