Lachhedar Paneer Rabri

#CA26
#WEEK16
#MISTRYBASKET
#lachchedarpaneerrabdi
#milk#paneer#saffron
#rabdi
Malai se bharpur hai ye yummy rabdi. Ekbar jarur bana ke anand le.
Lachhedar Paneer Rabri
#CA26
#WEEK16
#MISTRYBASKET
#lachchedarpaneerrabdi
#milk#paneer#saffron
#rabdi
Malai se bharpur hai ye yummy rabdi. Ekbar jarur bana ke anand le.
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस चालू करके एक एल्यूमिनियम की कड़ाई में 1 लीटर मलाईवाला दूध डाल के उसे धीमी आँच पे उबलने के लिए रख दें।
- 2
अब एक छोटी कटोरी में थोड़ा गर्म दूध ले के उसमें केसर के धागे डाल दें ताकि वो केसर का रंग दूध में बैठ जाए।
- 3
जैसे जैसे दूध उबल के कम होने लगेगा तब दूध के ऊपर मलाई परत(लच्छा) जमने लगेगी तो उस मलाई को कड़ाई के किनारों पे लगाते जाए l साथ में ही इसमें केसर के धागे वाला दूध और इलायची का पाउडर भी डाल दे ताकि दूध में उसका स्वाद अच्छे आ जाए।
- 4
दूध उबल के लगभग 1/3 या 1/4 हिस्सा जितना रहे जाए है तब उसमें 4.5 चम्मच चीनी डाल दें। 10 मिनट बाद चीनी अच्छे से मिक्स हो गई है। तो अब गैस को बंद कर दे और एक स्टील की परात में ठंडा पानी डालकर रबड़ी की कड़ाई को उसमें रख दे।(ध्यान रखें मलाई की परत को तुरंत किनारों से ना निकाले। उसे भी ठंडा होने दे।)
- 5
जब रबड़ी थोड़ी ठंडी हो जाए तब कड़ाई के किनारों पे लगी सारी मलाई को खुरच कर रबड़ी में मिला दें और 100 ग्राम पनीर जो कद्दूकस कर रखा हैं उसे अच्छे से तबियत से हिला के रबड़ी में मिक्स कर दें।
- 6
अब एक कांच के बाउल में निकाल के रबड़ी को ठंडा करने के लिए 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- 7
अब 4 घंटे बाद रबड़ी को फ्रिज से निकाल के उसे बादाम की कतरण और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाकर परोसें। तैयार है लच्छेदार पनीर रबड़ी। ठंडी ठंडी रबड़ी का खा के मजा ले।
टिप्स
जब आप दूध से कोई मिठाई बनानेवालें हो गैस से पास ही रहे। चीनी की मात्रा आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हो।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (3)