पंजाबी स्टाइल राजमा चावल

#CA26 to राजमा चावल एक ऐसा कम्फर्ट फ़ूड कॉम्बो है जो सभी को बहुत पसंद आता है आज मैंने पंजाबी स्टाइल राजमा बनाया है जिसमे थोड़ी मात्रा में खड़े मसाले भी उपयोग होते हैं ।
पंजाबी स्टाइल राजमा चावल
#CA26 to राजमा चावल एक ऐसा कम्फर्ट फ़ूड कॉम्बो है जो सभी को बहुत पसंद आता है आज मैंने पंजाबी स्टाइल राजमा बनाया है जिसमे थोड़ी मात्रा में खड़े मसाले भी उपयोग होते हैं ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले राजमा को रात भर लिए या 4-5 घंटे के लिए भिगो देंगे फिर कुकर में डालकर थोड़ा पानी, हल्दी, बताए हुए खड़े मसाले और नमक डाल कर 4-5 सीटी आने तक पकने देंगे ।इसे एक बर्तन में निकाल लेंगे
- 2
अब कुकर में घी डालेंगे उसमे हींग जीरा साबुत मिर्च, कड़ी पत्ता डालेंगे और फिर प्याज़, लहसुन अदरक कूटा हुआ डाल कर भून लेंगे, अब पिसे हुए टमाटर डाल कर पकने देंगे ।
- 3
जब टमाटर भी अच्छे से पक जाए तो उबले हुए राजमा डाल देंगे ।आवश्यकता के अनुसार पानी और नमक डाल सकते हैं । अब एक दो सीटी और लगा देंगे,प्रेशर निकल जाने पर 1/4 चम्मच गर्म मसला डालकर खोल कर 3-4 मिनट पका लेंगे, राजमा रेडी है । साथ ही सादे चावल बना लेंगे ।
- 4
अब राजमा चावल को साथ में सर्व करेंगे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़











कमैंट्स (5)