उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी मिक्स राजमा रेसिपी

उत्तराखंड का प्रसिद्ध पहाड़ी मिक्स राजमा स्वाद और पोषण से भरपूर पारंपरिक व्यंजन है। अलग-अलग प्रकार के राजमा को धीमी आँच पर मसालों के साथ पकाया जाता है, जिससे इसका स्वाद बेहद लाजवाब बनता है। इसे गरमा-गरम सादे चावल या भात के साथ परोसें।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले राजमा को अच्छी तरह धोकर रातभर भिगो दें। अगर जल्दी बनानी हो, तो सुबह गरम पानी में 3–4 घंटे के लिए भी भिगो सकते हैं।
- 2
कुकर में राजमा, नमक और पर्याप्त पानी डालकर अच्छी तरह गलने तक पकाएँ।
- 3
तेल गरम करें। फिर उसमें जीरा, तेज पत्ता, हरी मिर्च, लहसुन और प्याज़ डालकर तड़का लगाएँ।
- 4
टमाटर और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएँ।
- 5
उबला हुआ राजमा डालकर मिलाएँ और 5–10 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ।
- 6
गरमागरम पहाड़ी मिक्स राजमा चावल या रोटी के साथ परोसें।
टिप्स
अगर जल्दी राजमा बनाना हो, तो उसे गरम पानी में 3–4 घंटे के लिए भिगो दें। इससे राजमा जल्दी गल जाता है और स्वाद भी अच्छा आता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)