पराठा टाकोस

#CA26
#Week19
#देसी बने फैंसी
#देसी फ़्यूज़न - पराठा टाकोस
#Cookpadindia
पराठा टाकोस एक स्वादिष्ट देसी मेक्सिकन फ्यूजन रेसिपी है इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे से बने गोल पराठे तवे पर हल्के सेके फिर आधी तरफ मोज़रेला चीज आलू शिमला मिर्च कॉर्न की स्टफिंग भर कर बनाया गया पराठा टाकोस,यह एक आदर्श स्नैक्स है जिसे बच्चे भी बहुत पसंद करते है ।
पराठा टाकोस
#CA26
#Week19
#देसी बने फैंसी
#देसी फ़्यूज़न - पराठा टाकोस
#Cookpadindia
पराठा टाकोस एक स्वादिष्ट देसी मेक्सिकन फ्यूजन रेसिपी है इसे बनाने के लिए गेहूं के आटे से बने गोल पराठे तवे पर हल्के सेके फिर आधी तरफ मोज़रेला चीज आलू शिमला मिर्च कॉर्न की स्टफिंग भर कर बनाया गया पराठा टाकोस,यह एक आदर्श स्नैक्स है जिसे बच्चे भी बहुत पसंद करते है ।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पराठे का डो तैयार कर लें इसके लिए गेहूं के आटे में थोड़ा नमक और ऑयल डालकर नरम आटा गूंथ लें इसको ढंक कर थोड़ी देर रख दें ।
- 2
अब टाकोस की फिलिंग बना लें इसके लिए आलू उबाल लें कॉर्न को भी उबाल लें प्याज़ शिमला मिर्च काट लें धनिया पत्ती काट लें अब एक नॉनस्टिक पैन में एक चम्मच ऑयल और एक छोटी चम्मच मक्खन गरम करें इसमें प्याज डालकर लाल करें
- 3
जब प्याज़ लाल हो जाए तो इसमें शिमला मिर्च टमाटर और उबले हुए कॉर्न डालें थोड़ा सौते करें फिर आलू को मैश करके डालें साथ ही लाल मिर्च पाउडर भुना जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक मिलाकर भूने
- 4
नींबू का रस मिलाएं फिर धनिया पत्ती डालें और गैस बंद कर दें
- 5
अब पराठे बनाने के लिए गूंथे हुए आटे से एक लोई बनाए इसमें सूखा आटा लगाकर पराठा बेल लें फिर इसे एक डिब्बे के ढक्कन से गोल काट लें इस प्रकार सब पराठे एक जैसे बनेंगे अब गैस की आंच पर गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ ऑयल डालकर हल्का सेंक लें
- 6
इस प्रकार सारे पराठे हल्के से सेंक लें
- 7
अब एक पराठा लें उसके ऊपर मेयोनेज़ और टोमैटो कैचप फैलाएं अब पराठे के आधे हिस्से पर चीज़ रखें इसके ऊपर आलू शिमला मिर्च का तैयार मिश्रण फैलाएं
- 8
फिर इसके ऊपर थोड़ी चीज डालें, पराठे को बीच से मोड़ कर टाकोस का आकार दें इसी प्रकार सारे टाकोस बना लें
- 9
अब नॉनस्टिक तवे पर मक्खन लगाकर पराठा टाकोस को रखें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें
- 10
स्वादिष्ट पराठा टाकोस को गरमा गरम स्नैक्स के रूप में सर्व करें।
- 11
- 12
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





































कमैंट्स (17)