उत्तराखंड का प्रसिद्ध कद्दू का रायता 🧡

उत्तराखंड का पारंपरिक और बहुत स्वादिष्ट कद्दू का रायता दही या छाछ और मसालों के साथ बनाया जाता है। यह गर्मियों में खास पसंद किया जाता है और खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है।
उत्तराखंड का प्रसिद्ध कद्दू का रायता 🧡
उत्तराखंड का पारंपरिक और बहुत स्वादिष्ट कद्दू का रायता दही या छाछ और मसालों के साथ बनाया जाता है। यह गर्मियों में खास पसंद किया जाता है और खाने का स्वाद कई गुना बढ़ा देता है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले पीले कद्दू को अच्छी तरह धोकर कुकर में 1 सीटी आने तक उबाल लें। ठंडा होने पर उसका छिलका हटाकर कद्दूकस कर लें।
- 2
अब एक बड़े बर्तन में ताज़ी छाछ या अच्छी तरह फेंटा हुआ दही लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ कद्दू मिला दें।
- 3
अब एक छोटे पैन में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें। उसमें जीरा, साबुत धनिया, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालकर खुशबू आने तक तड़का लगाएँ। तैयार तड़का सीधे रायते के ऊपर डाल दें और हल्के हाथ से मिला दें।
- 4
इसके बाद स्वादानुसार नमक डालें। मैंने इस रायते में घर का पिसा हुआ नमक इस्तेमाल किया है। आप अपनी पसंद के अनुसार कोई भी नमक डाल सकते हैं।
- 5
पारंपरिक उत्तराखंडी कद्दू का स्वादिष्ट रायता परोसने के लिए तैयार है। 🌿
टिप्स
अगर आपको हरा धनिया पसंद है, तो परोसने से पहले ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें। इससे रायते का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं। 🌿
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (4)