गॉरमे स्टाइल राजमा चावल

राजमा चावल एक ऐसा देसी और आरामदायक भोजन है, जिसे हम सभी बड़े शौक से खाते हैं। इस बार इसी पसंदीदा देसी कॉम्बिनेशन को थोड़ा फैंसी और गॉरमे अंदाज़ में पेश किया है। ❤️
मसालेदार और स्वादिष्ट राजमा को खुशबूदार जीरा राइस के साथ ग्लास में लेयर करके एक खूबसूरत और आधुनिक प्रस्तुति दी है। राजमा की रिच ग्रेवी, जीरा राइस की खुशबू और सुंदर गार्निश इसे स्वाद के साथ-साथ देखने में भी खास बनाती है।
देसी स्वाद, थोड़ा-सा क्रिएटिव अंदाज़ और खूबसूरत प्रेज़ेंटेशन—यही है मेरा Gourmet Rajma Chawal!
#CA26
#Week19
#देसी_बने_फैंसी
#गॉरमे_स्टाइल
#राजमा_चावल
#जीरा_राइस
#इंडियन_फूड
#फूड_प्लेटिंग

कुकिंग निर्देश
- 1
राजमा बनाने की विधि: राजमा को रातभर या 6-8 घंटे भिगो कर पानी से धो ले। अब राजमा को कुकर मे डाले। इसमे पानी, नमक, दालचीनी, छोटी इलायची और मीठा सोडा डालकर प्रेशर कुक कर ले।
- 2
राजमा को अच्छी तरह पका ले। जब राजमा पक जाए तो किसी बर्तन मे निकाल ले।
- 3
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक की प्यूरी बना ले। कड़ाई मे घी/तेल गर्म करे। इसमे जीरा, हींग, लौंग का तड़का दे।
- 4
टमाटर की प्यूरी डालकर भून ले। साथ मे लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, स्वादानुसार नमक (राजमा उबालते समय भी नमक डाला था) डालकर मिक्स कर ले।
- 5
अब इसमे उबले हुए राजमा डालकर 10-15 मिनट धीमी गैस पर पका ले। ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएगें। आखिर मे गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर मिक्स कर दे। #नोट : पानी आवश्यकतानुसार मिलाए।
- 6
जीरा राइस बनाने के लिए : बासमती चावल को 15-20 मिनट पानी मे भिगो दे फिर पानी निकाल दे।
- 7
एक पैन मे घी गर्म करे। इसमे जीरा दालचीनी, तेज पत्ता, इलायची, लौंग डालकर भून ले। चावल डालकर 1-2 मिनट के लिए भून ले।
- 8
अब इसमे पानी और स्वादानुसार नमक डाले। ढक कर धीमी गैस पर पकाएं, जब तक पानी सूख न जाए और चावल अच्छी तरह पक जाएं।
- 9
गैस बन्द कर के चावल को ढक कर रखे। फिर सर्व करे।
- 10
गॉरमे सर्विंग के लिए ; एक गिलास मे पहले जीरा राइस, फिर गाढ़े राजमा, फिर राइस, फिर राजमा रखे। ऊपर से अदरक की जूलियन हरे धनिए से गार्निश करे।
- 11
गॉरमे स्टाइल राजमा चावल सर्व करने के लिए तैयार है।
टिप्स
राजमा को अच्छी तरह गलाकर पकाएँ और ग्रेवी में धीमी आँच पर कुछ देर पकने दें, इससे राजमा मसालों का स्वाद अच्छी तरह सोख लेगा और ग्रेवी गाढ़ी व स्वादिष्ट बनेगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (21)