इडली शाकशुका

#CA26
#WEEK_19
#देसी_बने_फैंसी
#फ्यूज़न_रेसिपी
#इडली_शाकशुका
इडली एक प्रमुख भारतीय नाश्ते का व्यंजन है, जिसे चटनी या सांभर के साथ परोसा जाता है,मैंने इसे फ्यूज़न रेसिपी के तौर पर शाकशुका बनाया है।
शाकशूका उत्तर अफ्रीका और मिडिल ईस्ट का एक बेहद लोकप्रिय और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे मुख्य रूप से नाश्ते या ब्रंच में खाया जाता है। इसमें मसालों, प्याज, लहसुन और शिमला मिर्च के साथ पकी हुई गाढ़ी टमाटर की ग्रेवी में अंडों को ऊपर से फोड़ा जाता है , जिससे वे उसी सॉस में पकते हैं। इसे आमतौर पर ब्रेड या पाव के साथ परोसा जाता है..मैंने अंडो के जगह इडली का प्रयोग किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज,टमाटर और शिमला मिर्च को छोटे बारीक टुकड़ो में काट लें।
- 2
पनीर, टमाटर और लहसुन को थोड़े से पानी के साथ पीसकर फाइन पेस्ट बना लें।
- 3
सभी सूखे मसालों को,और इडली के घोल को अलग रख लें
- 4
पैन में तेल गरम करें, और प्याज भूनें, जब ऑयल पारदर्शी हो जाये इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भूनें।
- 5
- 6
टमाटर, शिमला मिर्च डालकर पकाएं, जब टमाटर सॉफ्ट हो जाये,इसमें सभी मसाले डाले, और चौथाई कप पानी डालें, मसालों को पकने दें।
- 7
पनीर और टमाटर का पेस्ट डाले, और अच्छे से पकाएं, जब ग्रेवी से तेल अलग होने लगें, इसमें गर्म पानी डालें।
- 8
- 9
उबाल आने पर पैन में थोड़े थोड़े दूरी पर इडली का घोल डाले, और ढककर धीमी आंच पर बारह-पंद्रह मिनट तक पकने दें। जब पक जाए इसमें हरा धनिया डाले।
- 10
- 11
तड़के के लिए तेल गरम करें, और राई, करी पत्ते का तड़का दे और तैयार इडली पर डालें और सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)