मसाला थेपला और हरी चटनी

#CA26
#week23
#thepla
थेपले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह 3-4 दिनों तक बिल्कुल खराब नहीं होता, इसीलिए यह यात्रा और टिफिन के लिए एकदम उत्तम माना जाता है।बेसन और मसालों के कारण यह सुपाच्य होता है और पराठे की तुलना में हल्का होता है। दही, हरी चटनी, आम के अचार या गरमा-गरम चाय के साथ नाश्ते या खाने में बड़े चाव से खाया जाता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, बेसन, अजवाइन, जीरा और कसूरी मेथी निकालें। इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक, कद्दूकस किया लहसुन-अदरक, दही और हरा धनिया डालकर सब कुछ अच्छे से मिला लें।
- 2
- 3
अब थोड़ा सा तेल डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एकदम नरम आटा गूंध लें। आटे पर थोड़ा तेल लगाकर 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 4
तैयार आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। थोड़ा सूखा आटा लगाकर पतली रोटी की तरह बेल लें।
- 5
तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। बेला हुआ थेपला तवे पर डालें। जब एक तरफ हल्का सिक जाए, तो पलट दें और तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरे दाने आने तक सेक लें।
- 6
गरमा-गरम मसाला थेपला तैयार है।
- 7
हरी चटनी के लिए :हरे धनिये को अच्छे से धो लें। मिर्च, अदरक और लहसुन को मोटा-मोटा काट लें। मिक्सी के जार में हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और स्वादानुसार नमक डालें फिर इसमें नींबू का रस डाल दे फिर थोड़ा सा पानी (1-2 चम्मच) मिलाकर इसे बारीक और स्मूथ पीस लें।
- 8
अब इस हरी चटनी के साथ गरमा-गर्म मसाला थेपला सर्व करे।
- 9
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Preeti Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)