बेसन मलाई पिस्ता मोदक

त्योहारों की मिठास को और खास बनाइए इन स्वादिष्ट बेसन मलाई पिस्ता मोदक के साथ। 🌸
भुने हुए बेसन, मलाई, केसर और पिस्ते से बने ये मोदक बेहद स्वादिष्ट, मुलायम और खुशबूदार हैं।
गणेश चतुर्थी के भोग के लिए एक सुंदर और स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बनाए। 🙏✨
#GC
#GaneshChaturthi
#GaneshChaturthiSpecial
#Modak
#Malai
#Pistachio
#BesanMalaiPista Modak
बेसन मलाई पिस्ता मोदक
त्योहारों की मिठास को और खास बनाइए इन स्वादिष्ट बेसन मलाई पिस्ता मोदक के साथ। 🌸
भुने हुए बेसन, मलाई, केसर और पिस्ते से बने ये मोदक बेहद स्वादिष्ट, मुलायम और खुशबूदार हैं।
गणेश चतुर्थी के भोग के लिए एक सुंदर और स्वादिष्ट मिठाई घर पर ही बनाए। 🙏✨
#GC
#GaneshChaturthi
#GaneshChaturthiSpecial
#Modak
#Malai
#Pistachio
#BesanMalaiPista Modak
कुकिंग निर्देश
- 1
एक कड़ाही मे घी गर्म करे। इसमे बेसन डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए अच्छी खुशबू आने तक भून ले।
- 2
अब इसमे फ्रेश मलाई डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट पकाएँ। धीरे धीरे दूध डालते हुए लगातार चलाएँ, ताकि गुठलियाँ न रहे।
- 3
अब पाउडर शूगर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। केसर वाला दूध, इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम, पिस्ता डालकर मिक्स करें।
- 4
मिश्रण को धीमी आँच पर तब तक पकाएँ जब तक वह कड़ाही छोड़कर एक साथ इकट्ठा होने लगे।गैस बन्द करके मिश्रण को ठंडा होने दे।
- 5
हाथों पर थोड़ा सा घी लगाकर मिश्रण को मोदक के साँचे मे भरे और अच्छी तरह दबाकर मोदक का आकार दे।
- 6
इस तरह सभी मोदक बना ले। ऊपर से पिस्ता और केसर से गार्निश करे।
- 7
गणपति जी को मोदक का भोग लगाए। आप सभी को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
टिप्स
बेसन को धीमी आँच पर अच्छी तरह भूनना बहुत जरूरी है, इससे मोदक का स्वाद और खुशबू अच्छी आती है। मिश्रण को साँचे में भरने से पहले हल्का ठंडा होने दें, ताकि मोदक आसानी से आकार में आ जाए। 🌸
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (13)