मेवे वाली केसरिया खीर(dry fruits saffron kheer recipe in Hindi)

#GC
गणेश चतुर्थी या गणेशोत्सव पर ज्यादातर तरह तरह के मोदक बनाए जाते हैं, लेकिन इस बार मैंने बप्पा के भोग के लिए मेवे वाली केसरिया खीर बनाई है जो पूरी तरह फलाहारी है, इसे आप किसी भी व्रत में बना कर खा सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट को मोटे टुकड़ों में काट लें।पैन में घी गरम करें, कटे मेवे और किशमिश को हल्का भूनकर निकाल लें।
- 2
उसी पैन में मखाने डालकर रोस्ट करें, ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें। उसी पैन में दूध डालें, लगातार चलाते हुए थोड़ा गाढ़ा करें।
- 3
पिसे मखाने, केसर और भुने मेवे डालकर पकाएं।स्वादानुसार चीनी डालें, 2-3 मिनट और पकाएं।
- 4
इलायची पाउडर और केसर डालकर मिक्स करें।सर्विंग डिश में निकालें, ऊपर से कटे मेवे, केसर और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
- 5
बप्पा को भोग लगाएं और प्रसाद में सर्व करें। चाहें तो ठंडा करके भी परोसें।
टिप्स
आप चाहें तो इसे फ्रिज में ठंडा करके भी सर्व कर सकते हैं। ठंडी खीर भी बहुत टेस्टी लगती है।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)