पूरन पोली (Puran poli)

अगर आप कुछ ऐसा मीठा बनाना चाहते हैं जो मुंह में जाते ही घुल जाए, तो पूरन पोली सबसे बेहतरीन विकल्प है। गर्म-गर्म पूरन पोली और शुद्ध देसी घी और इसके अंदर भरी सौंफ, जायफल और इलायची की खुशबू वाली मीठी दाल, हर किसी का दिल जीत लेती है। यह स्वाद और सेहत का एक अनोखा संगम है, जिसे बच्चे हो या बड़े, सब बड़े चाव से खाते हैं।
महाराष्ट्र और कर्नाटक में पूरनपोली बहुत प्रसिद्ध है। यहां पुरणपोली को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। गणेश चतुर्थी या गुड्डीपड़वा पर पूरनपोली विशेष रूप से बनाई जाती है। गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर मैंने भी पूरनपोली बनायी। आइए देखते हैं इसे बनाने की विधि -
#GC
#puranpoli
#sweet
#ganesh_Chaturthi_special_sweets
#chana_daal

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम चने की दाल को अच्छी तरह वॉश करके पानी में 2-3 घंटे के लिए भिगो देंगे।
- 2
चने की दाल के फूल जाने पर कुकर में हल्दी पाउडर और 3+1/2 कप पानी के साथ 4 -5 सीटी आने तक अच्छी तरह गलने तक पकाएं।
कुकर का प्रेशर रिलीज होने पर दाल का पूरा पानी छननी से पूरी तरह निकाल लें।
- 3
अब एक कड़ाही में उबली हुई दाल और कद्दूकस किया गुड़ या चीनी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं।
- 4
मिश्रण को लगातार चलाते रहें जब तक कि वह गाढ़ा होकर कड़ाही न छोड़ने लगे। गैस बंद करके इलायची और जायफल पाउडर मिलाएं। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
एक बर्तन में मैदा और गेहूं का आटा निकाले फिर उसमें नमक और तेल डालें। थोडा़ - थोडा़ पानी डालकर आटा (डो) गूंथ लें।
- 5
आटे को ऊपर से हल्का तेल से ग्रीस करके ढक दें और 20-30 मिनट रेस्ट दें। इसके बाद आटे को 10 बराबर लोइयों में बांट लें।
आटे की एक लोई लें, उसे हाथों से कटोरी जैसा फैलाएं और बीच में पूरन रखें। आटे को चारों तरफ से समेटते हुए बंद कर दें और बचा हुआ अतिरिक्त आटा हटा दें।
- 6
लोई को सूखे आटे में लपेटें और हल्के हाथों से बेलन की मदद से पतली पूरनपोली बेल लें।
- 7
तवे को मध्यम आंच पर गर्म करें। पूरनपोली को तवे पर डालें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक शुद्ध घी लगाकर सेक लें।
- 8
तैयार पूरनपोली पर थोड़ा और घी लगाकर गर्म-गर्म परोसें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (44)