दही वाली भरवां तोरई

दही वाली भरवां तोरई
कुकिंग निर्देश
- 1
तोरई को छीलकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें और बीच में चीरा लगा लें.
- 2
मिक्सी के जार में भुनी मूंगफली, साबुत धनिया और साबुत लाल मिर्च डालकर दरदरा पीस लें।
- 3
कटी हुई तुरई में दरदरा पिसा मूंगफली मसाला, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, नमक और फेंटी हुई दही मिला लें। सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिक्स करके 10 मिनट के लिए रख दें।
- 4
एक कड़ाही में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर जीरा और राई/कलौंजी डालकर चटकने दें।
- 5
अब कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गोल्डन-ब्राउन होने तक भून लें।
- 6
अब मैरिनेट की हुई तुरई को कड़ाही में डालें और अच्छी तरह चलाएं। धीमी-मध्यम आंच पर ढक-ढक कर तुरई के नरम होने और तेल अलग होने तक पकाएं।
- 7
गरम दही वाली तुरई तैयार है! इसे रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।
- 8
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Preeti Singh को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स