Soft & Spicy Falahari Thepla

#CA26
#week25
#दहीडायरीस
#मुख्यसामग्री
#दही
#रेसीपीनाम
#सॉफ्औरस्पाइसीफलाहारीथेपला
#राजगीराआटा
#सिंघाड़े का आटा
#boiledpototo
#blackpepper
#हरीमिर्चकीपेस्ट
#sesameseeds
#मूंगफली तैल
#सेंधानमक
व्रत या उपवास में जब कुछ चटपटा और बेहद मुलायम खाने का मन हो, तो यह 'Soft and Spicey Falahari Thepla' एक परफेक्ट रेसिपी है। राजगिरा और शिंगाड़े के आटे में ढाई (२.५) उबले आलू, दही और हरी मिर्च की तीखी पेस्ट मिलाकर इन्हें बनाया गया है। हरी मिर्च की पेस्ट की वजह से ये थेपले बेलने में बेहद आसान हो जाते हैं और बिल्कुल फटते नहीं हैं। यह खाने में रुई जैसे सॉफ्ट और स्वाद में सुपर स्पाइसी लगते हैं। इस नवरात्रि या एकादशी पर इसे जरूर ट्राई करें!"

कुकिंग निर्देश
- 1
फलाहारी थेपला बनाने के लिए मुख्य सामग्रियां है -- राजगीरा का आटा, सिंघाड़े का आटा, हरी मिर्च पेस्ट, दही, उबले और कद्दूकस किए आलू, सफेद तिल, काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक, बारीक कटी हुई धनिया पत्ती और तेल।
- 2
एक बड़े बर्तन में २ कप राजगिरा का आटा और १ कप शिंगाड़े का आटा छान लें।
* अब इसमें ढाई (२.५) मैश किए हुए आलू, हरी मिर्च की पेस्ट, दही, हरा धनिया, जीरा/तिल, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार सेंधा नमक डालें। साथ ही मोयन के लिए १.५ बड़ी चम्मच तेल डालें। - 3
सभी सामग्रियों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें। जरूरत लगे तो बहुत थोड़ा-थोड़ा (१ से २ चम्मच) पानी छिड़ककर नर्म (Semi-soft) आटा गूंथ लें।
- 4
गूंथे हुए आटे पर हल्का सा तेल लगाकर इसे ८-१० मिनट के लिए ढककर सेट होने दें।
* इसके बाद आटे की मध्यम आकार की लोइयां बना लें। एक प्लास्टिक शीट (बैग) पर हल्का सा तेल लगाएं और उस पर लोई रखकर हल्के हाथों से बेलें - 5
तवा (लोढ़ी) को मध्यम आंच पर गर्म करें।
* प्लास्टिक शीट से थेपले को सावधानी से निकालकर तवे पर डालें।
* दोनों तरफ थोड़ा सा तेल लगाएं और मध्यम आंच पर चिमटे से हल्का दबाते हुए दोनों तरफ सुनहरे भूरे चित्तीदार दाग आने तक अच्छी तरह सेक लें। - 6
लीजिए तैयार हैं स्वादिष्ट और मसालेदार फलाहारी थेपला। इसे आप फलाहारी सब्जी, सादा दही या मीठा दही और धनिये की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
टिप्स
आटे को गूंथ के ज्यादा समय ना दें क्यूं की इस से आटा ढीला हो सकता हैं। रेसिपी पसंद आए लगे तो मेरी रेसिपी बना कर कुक्सनेप जरूर करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)