बथुआ का रायता

#CA26
#WEEK_25
#दही_डायरीज
#बथुआ_का_रायता
बथुआ का रायता स्वाद और सेहत दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खासकर सर्दियों के मौसम में।बथुआ का रायता खाने के कई फायदे हैं जैसे बथुए में भरपूर फाइबर होता है और दही प्रोबायोटिक का काम करता है। इससे गैस, कब्ज और अपच जैसी पेट की समस्याएं दूर होती हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
बथुआ की पत्तियों को डंठल से अलग करें, और छलनी में डालकर अच्छे से धोएं,ताकि सारी मिट्टी निकल जाये।
- 2
कूकर में 3 कप पानी डालकर उबाले, फिर बथुआ को डालकर 1 सिटी आने तक पका लें।
- 3
उबले हुए बथुआ से सारा पानी निथारकर पिंडी बना लें।
- 4
दही में आधा कप पानी डालकर अच्छे से व्हिसकर से व्हिसक कर लें, चीनी, नमक,काला नमक, जीरा,पुदीना,मिर्च पाउडर को मिक्स करें। और दही में मिक्स करें
- 5
चीनी घुल जाए तब इसमें बथुआ की पिंडियों को डालकर हाथों से मसलते हुए मिक्स करें।
- 6
तैयार बथुआ रायता को भुना जीरा पाउडर से सजाकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)