क्रीम चीज सॅंडवीच
कुकिंग निर्देश
- 1
प्याज, टमाटर, आलू, खीरा छिलकर स्लाइस में काट लेना। आवश्यकता नुसार जितने ब्रेड स्लाइस चाहिए उतने ब्रेड को बटर लगाना।
- 2
मिक्सर जार मे हरी मिर्च, धनिया, पुदीना, अदरक, जीरा पाउडर, काला नमक, पिंक सॉल्ट डालकर चटनी बनाना। अब यह चटनी बाउल में निकालकर उसमे, टमाटर सॉस, तंदूरी मेयोनीज, आवश्यकता नुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करना। यह सॅंडवीच चटनी तैयार है।
- 3
अब ब्रेड स्लाइस को सॅंडवीच चटनी लगाकर ब्रेड पर आलू, प्याज, टमाटर, खीरा के स्लाइसस,और चीज स्लाइस रखकर उपरसे ब्रेड की दुजी स्लाइस रखना,
- 4
अब यह सॅंडवीच टोस्टर में रखकर सेक लेना।
- 5
गरमागरम क्रीम चीज सॅंडवीच तैयार है।
टिप्स
*इसमे उबले हुए बीटके स्लाईसेस भी डाल सकते हैं।
*हंग कर्ड भी डाल सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26629540















कमैंट्स (10)