यम्मी एप्पल कस्टर्ड खीर

हम बहुत तरह की खीर बनाते हैं जैसे चावल से साबुदाना से दलिया से और भी बहुत तरह की खीर हम बनाते हैं और कस्टर्ड भी बनाते हैं जिसमें की है मोस्टली फ्रूट्स ऐड करते हैं आज हम बनाएंगे कस्टर्ड के साथ खीर यानी की खीर और वह भी कस्टर्ड के स्वाद में तो दो बेनिफिट हो गए कि आप खीर भी खा रहे हैं और कस्टर्ड का स्वाद भी ले रहे हैं जो की बहुत ही स्वादिष्ट और मलाईदार बनती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है यह बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है टेस्टी लगती है की आपका पेट भर जाएगा पर मन नहीं भरेगा आप इसे गर्म और ठंडा दोनों तरह से ही खा सकते हैं दोनों तरह से ही बहुत स्वादिष्ट लगती है चलिए आज हम बनाते हैं एप्पल कस्टर्ड खीर
#CA26
#Week_26
#मिस्ट्री_बास्केट
#सरहदों_से_परे
#सेब
#यम्मीएप्पल_कस्टर्ड_खीर

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एप्पल को अच्छी तरह से धोकर छिलका हटाकर उसे कद्दूकस कर लेंगे इलायची को कूट के रख लेंगे और दो चम्मच गर्म दूध में हम केसर को भिगोकर रख देंगे
- 2
अब एक कढाई लेंगे उसमें घी डालेंगे और कद्दूकस किया हुआ सेब हम इसमें डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर भुनेंगे एप्पल को कद्दूकस करते ही हमें काम में लेना है नहीं तो यह काला पड़ जाता है
- 3
सीके हुए सेब को हम एक अलग प्लेट में निकाल लेंगे और उसी कढ़ाई में हम दूध डालेंगे और फिर दूध गर्म होने पर हम इसमें चीनी और इलायची पाउडर डाल देंगे और इसे अच्छे से मिक्स कर लेंगे अब हम इसमें अलग से जो दूध लिया था उसमें हम कस्टर्ड पाउडर घोलकर इस दूध में मिक्स करेंगे और हिलाते रहेंगे ताकि कस्टर्ड नीचे तली में ना लगे
- 4
- 5
और इसमें हम केसर वाला दूध भी डाल देंगे और साथ में सीका हुआ एप्पल भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे और इसके बाद हम इसमें ड्रायफ्रूट्स डालेंगे और सबको अच्छी तरह से मिक्स करके 2 मिनट तक और पकाएंगे और फिर हम गैस बंद कर देंगे हमें खीर को बहुत ज्यादा गाढ़ा नहीं करना है क्योंकि ठंडी होने के बाद खीर थोड़ी और गाढ़ी हो जाती है आप इसे गर्म भी खा सकते हैं और फ्रिज में ठंडी कर के भी खा सकते हैं यह दोनों तरह से ही बहुत ही लाजवाब लगती है
- 6
ड्राई फ्रूट्स और केसर के साथ और कस्टर्ड की फ्लेवर से सजी एप्पल की खीर बहुत ही मजेदार लगती है आप भी इसे जरूर ट्राई करें
- 7
यह एप्पल की स्वादिष्ट खीर आप व्रत में भी खा सकते हैं और बिना व्रत के भी आप उसे इंजॉय कर सकते हैं 😋👌👌👍
- 8
- 9
टिप्स
एप्पल की खीर बनाने के लिए मैन इंग्रेडिएंट् एप्पल ही है, तो एप्पल फ्रेश और मीठा होगा तो फिर खीर बहुत ही स्वादिष्ट बनेगी 😋
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)