क्रीमी चीज़ी पास्ता (Creamy Cheesy Pasta)

#CA26
#Week26
#Cream_Cheese
#Cheddar_Cheese
#Creamy_Cheesy_Pasta
पोस्ट – 25 – क्रीमी चीज़ी पास्ता एक जल्द बनने वाला डिश है, जिसे उबले हुए पास्ता को मक्खन, दूध या क्रीम और पिघले हुए चीज़ से बनी गाढ़ी और स्मूद सॉस में मिलाकर बनाया जाता है। इसे मैंने कॉर्न और लहसून के साथ मिक्स करके बनाया है तो चलिये मिलकर बनाते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आप व्यंजन के मुख्य सामग्री को रेडी करें…
- 2
फिर उसके बाद एक पैन में पानी के साथ 2 चम्मच तेल डालें और पानी को उबलने दें, फिर उसमें पास्ता को डालकर उसे पकने तक उबाल ले… और तुरंत पास्ते को पानी से अलग करके छान लें…
- 3
चेडार चीज़, कटे हुए गार्लिक, ऑलिव ऑयल और क्रीम चीज़ को एक साथ मिक्स करके अच्छे से स्मूद होने तक ब्लेडं कर लें (क्रीम सॉस बना ले) और कॉर्न को मिक्स करने के लिए रेडी रखें…
- 4
अब सेम पैन में उबला हुआ पास्ता, क्रीम सॉस, स्वाद के अनुसार काली मिर्च और कॉर्न के दानों को मिक्स करके दो से तीन मिनट के लिए मिक्स होनें तक पका ले, आपका चीज़ी पास्ता रेडी है सर्व करने के लिए…
- 5
सर्विंग प्लेट में पास्ता को निकालें, ऊपर से पार्सले और स्प्रिंग अनियन के कटे हुए पत्तों से गार्निश करें, साथ में काली मिर्च के क्रस्ट को स्प्रिंकल करें और गरम-गरम सर्व करें।
टिप्स
इस क्रीमी चीज़ी पास्ता को अगर आप और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो अपने चॉइस के कोई तीखा सॉस भी एक्स्ट्रा मिक्स करते समय, मिला सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)