इंदौरी पोहा

इंदौरी पोहा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दो कप पोहा को छलनी से छान कर छलनी में ही डाल कर धोले और स्वादानुसार नमक हल्दी पाउडर और आधी चम्मच शुगर पाउडर डालकर मिक्स कर लें और स्टीम में पका लें
- 2
फिर चित्र अनुसार आलू छील कर काट लें प्याज हरी मिर्च भी काट लें और अनार छिल कर दाने निकाल लें
- 3
फिर कड़ाही में तेल गरम करें उसमें राई दाने और करी पत्ता डाल कर कटे हुए आलू डालकर पांच मिनट पकाएं फिर प्याज हरी मिर्च आधी चम्मच नमक मिला लें फिर स्टीम
- 4
किये पोहा और लाल मिर्च पाउडर, जीरावन मसाला पाउडर डालकर मिक्स कर लें
- 5
फिर नींबू का रस मिलाकर तैयार पोहा को सरवींग प्लेट में निकाल लें और नमकीन भुजिया सेव और अनार दाने धनिया पत्ता, बारीक कटा हुआ प्याज,से गार्निश करके स्वादिष्ट पोहा को परोसें
टिप्स
इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए जीरावन मसाला और नींबू का रस जरुर मिलाएं और धनिया पत्ता और अनार दाने से गार्निश करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स