एप्पल खीर

#CA26
#WEEK_26
#सरहदों_से_परे
#सेब
#एप्पल_खीर
सेब की खीर एक बेहद स्वादिष्ट, मलाईदार और पौष्टिक मिठाई है जिसे दूध और कद्दूकस किए हुए सेब से बनाया जाता है।सेब की खीर, चावल की खीर से थोड़ी अलग होती है। इसका टेक्सचर रबड़ी या मलाईदार जैसा होता है। इसे खास तौर पर व्रत और त्योहारों के दौरान बनाया जाता है। सेब और दूध दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए यह शरीर को ऊर्जा देती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक पैन में दूध डालकर गरम करें, उबाल आने पर केसर डाले।
- 2
चीनी डालकर दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। जब दूध आधा रह जाये,इसे पूरा ठंडा करें।
- 3
एप्पल को छीलकर मोटा कद्दूकस कर लें
- 4
दूसरे पैन में घी और कद्दूकस की हुई एप्पल को डालकर एप्पल को तब तक पकाएं,जब तक उसका सारा पानी न खत्म हो जाये।
- 5
जब एप्पल से सारा पानी सूख जाए, इसे एक प्लेट में निकल कर बिल्कुल ठंडा करें
- 6
जब एप्पल और दूध दोनों ठंडे हो जाये,दोनों को आपस में मिला लें।
- 7
सर्विंग के समय पिस्ता कतरन डालकर सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)